Azamgarh news:जिलाधिकारी ने कि धान क्रॉप कटिंग, उपज का आंकलन कर किसानों को मिलेगा लाभ

The District Magistrate said that farmers will get benefits by assessing paddy crop cutting and yield.

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने शुक्रवार को तहसील सदर ब्लॉक पल्हनी अंतर्गत ग्राम हैदराबाद में धान की उपज का कटिंग करके सर्वे कराया। वर्तमान फसली वर्ष 1433 के तहत 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के दो प्लाटों में क्रॉप कटिंग की गई। क्रॉप कटिंग के दौरान गाटा संख्या 1101 में 14.845 कि.ग्रा. तथा गाटा संख्या 573 में 15.875 कि.ग्रा. धान की उपज प्राप्त हुई। डीएम ने बताया कि क्रॉप कटिंग के आधार पर पहले प्लाट में लगभग 34.14 कुंतल तथा दूसरे प्लाट में लगभग 36.50 कुंतल प्रति हेक्टेयर की उपज का अनुमान है। उन्होंने मौके पर मौजूद किसानों से फसल उत्पादन से संबंधित जानकारी भी ली और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश भर से प्राप्त क्रॉप कटिंग आंकड़ों का प्रयोग कृषि निदेशालय द्वारा फसल उत्पादकता के आकलन में किया जाता है। इसी डेटा के आधार पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कंपनियां किसानों की फसल क्षति का मूल्यांकन कर उन्हें क्षतिपूर्ति प्रदान करती हैं। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक फसल बीमा योजना का लाभ लेने का आग्रह किया।इस अवसर पर तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पीएम फसल बीमा कंपनी के जिला समन्वयक सोहित यादव, सदर तहसील बीमा समन्वयक कुंदन जायसवाल, ग्राम प्रधान श्रीमती मिथिलेश यादव तथा किसान सोमिन एवं रामजीत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button