Deoria news, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने राजकुमार यादव हुआ जोरदार स्वागत

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बने, राजकुमार यादव हुआ जोरदार स्वागत।
देवरिया।
आज जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव का प्रथम देवरिया आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के अगुवाई में जिला कांग्रेस कार्यालय टाउन हॉल परिसर में कांग्रेस जनों के साथ उनका भव्य स्वागत करते हुये फूल मालाओं से लाद दिया। इसके पूर्व नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने सुभाष चौक पर सुभाष चंद्र बोस,पंडित जवाहरलाल नेहरू तथा श्रीमती इंदिरा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जनपद आगमन पर राजकुमार यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई उसे पूरा करने की कोशिश करुंगा। जनपद के हर कांग्रेस जनों का सम्मान करते हुए उन्होंने आगे कहा कि मैं इस स्वागत से अभिभूत हूं। जिलाध्यक्ष जी को धन्यवाद देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी का तहे दिल से आभार व्यक्त किया। स्वागत में मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहरलाल चौहान,नागेंद्र शुक्ला,आनन्द देव गिरी चुन्नू, जयप्रकाश धनगर, अब्दुल जब्बार, दीनदयाल यादव, सत्यप्रकाश मणि,जुलेखा खातून, नीलेश त्रिपाठी, रत्नेश मल्ल पिंटू,आलोक त्रिपाठी राजन, शिव शंकर सिंह, मनोज मणि, मधु शर्मा, शहनाज जफर, विनोद दुबे,सुभाष राय,निर्मला वर्मा,मिर्जा खुर्शीद,आशीष शुक्ला, गंगा कुशवाहा, पन्नालाल पाठक,रीता देवी,पंचानन मिश्रा, राशिद अंसारी, राहुल मिश्रा, रमाशंकर यादव,अशोक गोंड आदि कांग्रेस जनों ने स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button