आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन केंद्र का उद्घाटन, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

बाजार खास बिलरियागंज में आयोजित समारोह में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़ने का आह्वान; कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद।

रिपोर्ट:रोशन लाल

बिलरियागंज /आजमगढ़: बुधवार को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, बाजार खास बिलरियागंज का उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोपालपुर विधानसभा के विधायक नफीस अहमद रहे। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन से युवा अपने जीवन को बेहतर दिशा में ले जा रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को इस मिशन से जोड़ें ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।इस मौके पर नरेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई आजमगढ़, और शिवम सिंह, प्रबंधक कौशल विकास मिशन, ने मिशन से जुड़ी विस्तृत जानकारियां दीं। उनके वक्तव्यों के दौरान उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गूंज से उत्साह बढ़ाया।संस्था के प्रबंधक भूपेन्द्र यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को पूर्व चेयरमैन मो. आरिफ खान और नायब यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रामदरश यादव, मो. आतिफ, अब्दुर्रहमान, शैफ, टाइगर, चन्द्रहृस मिश्र, अजीत, एमआईएस मैनेजर शिवम सिंह, लवलेश जी, संतोष सहित कई लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेन्द्र सिंह ने की और संचालन रोशन लाल (पत्रकार) द्वारा किया गया।समापन पर संस्था प्रबंधक धीरज सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button