Azamgarh news:हत्या की नियत से मारपीट करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में बरदह पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुरानी रंजिश में किया था जानलेवा हमला

आजमगढ़ 5 सितंबर,हत्या की नियत से मारपीट करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बरदह पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई।

वादी विपिन पुत्र स्व0 स्वामीनाथ निवासी ग्राम हदिसा दयालपुर द्वारा थाना बरदह पर सूचना दी गई कि दिनांक 03.11.2025 को समय करीब 08.00 बजे रात्रि में गांव के प्रभु राजभर, विशाल राजभर, धर्मेन्द्र राजभर एवं अन्य साथियों ने पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डण्डे से वादी व उसके परिजनों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं। इस संबंध में थाना बरदह पर मु0अ0सं0 338/25 धारा 109/115(2)/351(3)/352 बीएनएस पंजीकृत किया गया। बुधवार को उ0नि0 धर्मदेव यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्रिवेणी मोड़ से अभियुक्तगण 01. प्रभु राजभर पुत्र शंकर, निवासी ग्राम हदिसा दयालपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ 02. विशाल राजभर पुत्र प्रभु, निवासी ग्राम हदिसा दयालपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ 03. धर्मेन्द्र राजभर पुत्र करिया, निवासी ग्राम हदिसा दयालपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को समय 05.15 बजे गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button