Azamgarh news:कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्वासा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब,श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान

आजमगढ़ के दुर्वासा धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशाल मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जो भगवान दुर्वासा ऋषि की पूजा-अर्चना करने और तमसा-मंजूषा संगम में पवित्र स्नान करने आ रहे हैं,मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मेले का निरीक्षण किया है और सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, बिजली, पानी और शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी तैनात की गई हैं। इसके अलावा, पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।दुर्वासा ऋषि आश्रम का सौंदर्यीकरण और विकास किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस परियोजना के लिए 76 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button