Azamgarh news:देव दीपावली पर दूधिया रोशनी में नहाया रामजानकी मंदिर और सरोवर

Ram Janaki Temple and Lake bathed in milky light on Dev Deepawali

Azamgarh news:ब्लॉक मोहम्मदपुर के रानीपुर रजमो बिंदराबाज़ार स्थित श्री राम जानकी मंदिर व सरोवर पर बुधवार को देव दीपावली के अवसर पर 5100 दीप जलाकर देव दीपावली मनाया गया जलते दीपक की वजह से मंदिर सरोवर धर्मशाला की सुंदरता देखते ही बन रही थी पूरे धर्मशाला रामजानकी मंदिर को आकर्षक लाइट से सजाई गई थी शाम होते ही पूरा मंदिर परिसर वह सरोवर दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। जानकारी के मुताबिक बुधवार को देव दीपावली के अवसर पर ब्लॉक मोहम्मदपुर के बिंद्रा बाजार स्थित रामजानकी मंदिर, गंभीरपुर स्थित बाबा विश्वनाथ जी मंदिर, तिराहे पर शिव जी मंदिर, पुलिस चौकी परिसर मे स्थित मंदिर मे स्थानिय ग्रामीणों द्वारा दीप जलाए गए वही बिंन्द्राबाज़ार मे रामलीला समिति द्वारा हर वर्ष देवदीपावली के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है उसी क्रम में पूरे राम जानकी मंदिर, काली जी मंदिर, डीह बाबा मंदिर, धर्मशाला को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था उसके अलावा पूरे मंदिर परिसर व सरोवर मे दीपक जलाया गया। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह व रामलीला समिति के पदाधिकारी व सदस्य गण द्वारा गंगा आरती भी की जाती है। रामलीला समित के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय ने बताया कि यह कार्यक्रम रामलीला समिति द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है उसी क्रम में इस वर्ष भी देव दीपावली का पर्व पूरे हर्सोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर राधेश्याम सेठ, महनता विश्वकर्मा, प्रमोद सोनी, शिवप्रकाश मोदनवाल मुरहा,संजय शर्मा, अच्छेलाल सेठ, मुकेश ठठेरा, भैरव गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।पंडित आकाश उपाध्याय उर्फ़ अंशु बाबा ने बताया की भगवान शिव ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन राक्षस का वध कर उसके अत्याचारों से सभी को मुक्त कराया और त्रिपुरारि कहलाये। इससे प्रसन्न देवताओं ने स्वर्ग लोक में दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया था तभी से कार्तिक पूर्णिमा को देवदीवाली मनायी जाने लगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button