Azamgarh news: हैंडपंप,स्ट्रीट लाइट और पाइपिंग में गड़बड़ी,11 लाख की हेरा फेरी,ग्राम प्रधान फरहत बानो निलंबित
Barharia's head Farhat Bano accused of irregularities, DM takes major action

बड़हरिया की प्रधान निलंबित.करीब 11 लाख से ऊपर की रकम का नहीं दे सके ब्यौरा.जांच में पाए गए दोषी. जिलाधिकारी ने किया तत्काल प्रभाव से निलंबित.
आजमगढ़। विकास खण्ड मिर्जापुर के अंतर्गत ग्राम सभा बड़हरिया के निवासी मोहम्मद ताहिर उर्फ मुन्नू खान की पत्नी श्रीमती फरहत खान वर्तमान समय में ग्राम प्रधान हैं जिनके खिलाफ गांव के ही निवासी शिकायतकर्ता मोहम्मद मेयाज खान पुत्र इसरार अहमद खान ने ग्राम प्रधान के खिलाफ लिखित शिकायत की थी. जिसकी जांच में हैंड पंप रिबोर.स्ट्रीट लाइट.ह्ययूम पाइप.टाइलीकरण.सीमेंट.बेंच आदि के नाम पर निकाले गए करीब 11 लाख से ऊपर के रुपयों का हिसाब नहीं दे पाए.जांच में दोषी पाए जाने पर ग्राम प्रधान श्रीमती फरहत बानो को जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर है।


