Azamgarh news:घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला दंपति में हुआ समझौता, आयोग सदस्य ने मिलवाया गले

आजमगढ़ 06 नवम्बर: राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ0 प्रियंका मौर्या की अध्यक्षता में आज पुलिस लाईन आजमगढ़ के सभागार में महिला उत्पीड़न एवं महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण हेतु जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जनसुनवाई के दौरान कुल 35 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें घरेलू हिंसा से सम्बन्धित प्रकरण, छेड़खानी, जमीनी विवाद, गुमशुदा, साइबर क्राइम आदि से सम्बन्धित प्रकरण प्राप्त हुए। द्वारा 08 प्रकरण का त्वरित निस्तारण किया गया, शेष 27 प्रकरण को महोदया द्वारा सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया।सदस्य ने समस्त पीड़ित महिलाओं को यह आश्वासन दिया कि आपको डरने की जरूरत नहीं है, आप सभी को एक सशक्त, मजबूत स्वावलम्बी और आत्मनिर्भर महिला बनने की जरूरत हैं, उ०प्र० राज्य महिला आयोग आपके साथ है। घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला जो उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्य के समक्ष अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कि और पति पत्नी के बीच द्वारा सुलह समझौता कराया गया, पति-पत्नी दोनों को समस्त अधिकारियों के समक्ष गले मिलवाया गया और मिष्ठान खिलाकर खुशी-खुशी उनको घर भेजा गया एवं महोदया द्वारा निर्देश दिया गया कि आप अपने पत्नी के ऊपर कभी हाथ नही उठायेंगे।सदस्य ने कहा कि जन सुनवाई के दौरान प्राप्त समस्याओं के निस्तारण में अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं, और महिलाओं को मदद भी मिल रही है। उन्होने कहा कि कई सारे प्रकरण में सुनवाई नही हो रही थी, उसमें एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित किया जायेगा कि जन सुनवाई के दौरान प्राप्त मामलों के निस्तारण हेतु जो भी निर्देश अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं, उसमें ठीक प्रकार से कार्यवाही हो एवं महिलाओं को त्वरित न्याय मिले। उन्होने कहा कि हमारा यह प्रयास रहता है कि जो भी महिलाएं जन सुनवाई में आयें, उनको सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।इसके उपरान्त महोदया की अध्यक्षता में विकासखण्ड रानी की सराय में विभिन्न विभागों जैसे महिला कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने हेतु जागरूकता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं जनमानस को अन्य विभागों से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया, जिससे ग्रामीण स्तर तक जरूरत मंद लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।समस्त अधिकारियों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकरी दी गयी। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुबोध कुमार सिंह महोदय द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पान्सरशिप योजना, वन स्टॉप सेन्टर योजना के बारे में जानकारी दी गयी। जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेन्टर के समस्त कार्मिक उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button