Azamgarh News: सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन का वार्षिक उत्सव संपन्न — वंचित बच्चों ने सिविक सेंस व स्वच्छता पर दी प्रेरक प्रस्तुति

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद में जिला गंगा समिति एवं वन विभाग, आज़मगढ़ के सौजन्य से सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन का वार्षिक उत्सव हरिऔध कला केंद्र के सभागार में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आर्थिक रूप से वंचित वर्ग के बच्चों ने “सिविक सेंस एवं स्वच्छता” विषय पर विशेष प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार (आईएएस) तथा विशिष्ट अतिथि प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, आकांक्षा जैन (आईएफएस) रहीं। दोनों अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की।
सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन द्वारा आज़मगढ़ जनपद में तमसा नदी के किनारे स्थित विभिन्न घाटों पर वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षित करने हेतु निःशुल्क पाठशालाएँ संचालित की जाती हैं। इस उत्कृष्ट सामाजिक प्रयास के सम्मान में जिला गंगा समिति की ओर से फाउंडेशन को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा बच्चों को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा प्रकाशित “चाचा चौधरी” की कॉमिक पुस्तकें उपहारस्वरूप दी गईं।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button