Azamgarh News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वृक्षारोपण, पर्यावरण, गंगा वेटलैंड तथा वन बंदोबस्त समिति की बैठक हुई संपन्न

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आज़मगढ़ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में, जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण, गंगा, वेटलैंड एवं वन बंदोबस्त समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।
जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में आगामी वर्ष के वृक्षारोपण के लक्ष्यप्राप्ति एवं वर्तमान में रोपित पौध की सुरक्षा हेतु दिशानिर्देश दिए गए। जिला गंगा समिति की बैठक में FSTP एवं STP के संचालन, तमसा नदी के जल की गुणवत्ता एवं उसमें गिरने वाले नालों के जल के लैब टेस्ट रिपोर्ट की समीक्षा की गई तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुनरुद्धार हेतु तमसा में मिलने वाली किसी एक छोटी नदी का चयन करने के निर्देश दिए गए।
वेटलैंड समिति की कार्रवाई में जनपद में चकबंदी के अधीन 7 वेटलैंड को चकबंदी प्रक्रिया से बाहर कर उनकी सीमांकन प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में श्री रवींद्र कुमार (IAS), जिलाधिकारी; श्री परीक्षित खटाना (IAS), मुख्य विकास अधिकारी, सुश्री आकांक्षा जैन (IFS) प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, आज़मगढ़ सहित जनपद के अन्य वरिष्ट अधिकारीगण उपस्थित रहे।



