Azamgarh news :112 आपातकालीन सेवा को सुदृढ़ व प्रभावी बनाने हेतु आजमगढ़ पुलिस को मिले 02 नये पीआरवी वाहन

112 आपातकालीन सेवा को सुदृढ़ व प्रभावी बनाने हेतु आजमगढ़ पुलिस को मिले 02 नये पीआरवी वाहन

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
112 आपातकालीन सेवा को और अधिक सुदृढ़ एवं त्वरित प्रतिक्रिया सक्षम बनाने के उद्देश्य से जनपद आजमगढ़ को 02 नये 04-व्हीलर पीआरवी वाहन प्राप्त हुए हैं। जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विधि विधान से पूजन कर, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। आज गुरुवार को उक्त दोनों वाहनों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधि विधान से नारियल फोडकर व तिलक लगाकर, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन श्री शुभम तोदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि – “डायल 112 सेवा आमजन की सुरक्षा, सहायता एवं त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया का सबसे सशक्त माध्यम है। नागरिक किसी भी आपात स्थिति में 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस, फायर व एम्बुलेंस की त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।”
उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे डायल 112 सेवा से अधिकाधिक जुड़ें और आवश्यकता पड़ने पर इसका सदुपयोग करें, जिससे पुलिस जनता की सहायता और भी प्रभावी ढंग से कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button