Azamgarh news :जान से मारने की नियत से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जान से मारने की नियत से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
तरवा थाना अंतर्गत तरवा (कटाई ) निवासी खेदू राम पुत्र लछिराम राम द्वारा दिनांक 05.10.2025 को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 04.10.2025 को ग्राम तरवां (कटाई) में भोज के दौरान उनकी बच्ची को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कुर्सी से हटा दिया गया, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। कुछ समय बाद रात लगभग 09:30 बजे योजनाबद्ध तरीके से रामजनम राजभर, आर्पित राजभर, अभिषेक राजभर, किशन राजभर, मनीष राजभर, प्रिंस राजभर, अनिल राजभर, गोलू राजभर, कैलाश राजभर, अंकित राजभर, सूरज राजभर, पवन यादव व विपुल यादव समेत कई लोगों ने वादी के घर पर लाठी-डंडों से हमला कर तोड़फोड़ व मारपीट की तथा जातिसूचक गालियाँ दीं। हमले में कमलेश, राजेश, अंकित, सविता, सन्तरा देवी, रीला देवी व सरोजा देवी गंभीर रूप से घायल हुए। इस संबंध में थाना तरवां पर उपरोक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी लालगंज द्वारा संपादित की जा रही थी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी।
दिनांक 12.11.2025 को थानाध्यक्ष तरवां श्री चन्द्रदीप कुमार मय हमराह पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थे, मुखबिर खास के माध्यम से वांछित अभियुक्त विपुल यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी ग्राम तरवां (कटाई), थाना तरवां, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 19 वर्ष पकड़ीं मोड़ से समय करीब 22:05 बजे मौके से गिरफ्तार किया गया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button