Azamgarh news :युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनसुनवाई हेल्प डेस्क पर आवेदिका द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 06.11.2025 को समय लगभग 03:00 बजे उसकी नाबालिग पुत्री कोचिंग गई थी, जिसे विकास कुमार पुत्र स्व0 जालू निवासी ग्राम खानकाह, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। आवेदिका की तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 448/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस बनाम विकास कुमार पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। आज गुरुवार को उ0नि0 पंकज यादव मय हमराह का0 विपिन पटेल मुकदमा उपरोक्त की विवेचना में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमे का नामजद अभियुक्त विकास कुमार पुत्र स्व0 जालू निवासी ग्राम खानकाह, थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ खानकाह मोड़ पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। इस सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अभियुक्त विकास कुमार को समय लगभग 09:20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button