Azamgarh news :मारपीट करने वाला गिरफ्तार

मारपीट करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मेहनगर थाना अंतर्गत गुरेहथा निवासी बबीता वर्मा पुत्री भूखन वर्मा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बताया गया कि उन्होंने गाटा सं0 1104 अपने नाम से रजिस्ट्री कराया है। विपक्षी संचदेव वर्मा पुत्र विजय बहादुर वर्मा ने उक्त रजिस्ट्री की गई भूमि पर अनाधिकृत रूप से शौचालय बनवाकर कब्जा कर लिया है। जब शिकायतकर्ता द्वारा निर्माण हटाने को कहा गया, तो अभियुक्त गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने लगा तथा जान से मारने की धमकी दी। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 462/2025 धारा 119(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई l आज गुरुवार को उ0नि0 पवन कुमार सिंह मय हमराह बल के प्रस्थान कर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त संचदेव वर्मा पुत्र विजय बहादुर वर्मा निवासी ग्राम गुरेहथा, थाना मेहनगर, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 29 वर्ष को सिंहपुर बाजार, थाना मेहनगर से समय 12:05 बजे गिरफ्तार किया गया। अ्न्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button