Azamgarh news :युवती से छेडखानी करने वाले गिरफ्तार
युवती से छेडखानी करने वाले गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना कोतवाली अंतर्गत वादी द्वारा थाना कोतवाली पर तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री दिनांक 12.11.2025 को अपनी सहेली को छोड़ने बाहर गई थी। वापस लौटते समय फैज पुत्र हैदर अली निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी बदरका आजमगढ़ व उसके तीन अन्य साथियों ने रास्ते में पीछा करते हुए उसकी पुत्री से छेड़खानी व अभद्र हरकतें कीं। बाद में उक्त अभियुक्त ने इंस्टाग्राम के माध्यम से मोबाइल नंबर मांगते हुए पुनः बात करने का दबाव बनाया, जिससे पीड़िता भयभीत हो गई। इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 595/2025 धारा 74/78 बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज गुरुवार को चौकी प्रभारी बलरामपुर उ0नि0 अखिलेश नारायण सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तगण –
01. फैज पुत्र हैदर अली निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़, उम्र 19 वर्ष
02. सौरभ यादव पुत्र वीरेन्द्र यादव निवासी नौवरार हरखपुरा जदीद किता-2, थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़, उम्र 18 वर्ष को रोजवेज बस स्टेशन, आजमगढ़ से समय 10:40 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



