Azamgarh news:30 गायों को पहनाया गया रेडियम बेल्ट
Radium belts were worn by 30 cows.

सिधौना/मेहनाजपुर/आजमगढ़:थाना प्रभारी मेहनाजपुर मनीष पाल व विश्व हिंदू एवं महासंघ युवा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह एवं उनके सहयोगियों के द्वारा रोड पर घूम रहे 30 गायों को रेडियम बेल्ट पहनाया गया। थाना प्रभारी ने का कहना है कि इससे राहगीरों और बेजुबानों को रात्रि मे होने वाले खतरों से बचाया जा सकता है। रात्रि के समय दूर से आने वाले वाहनों के लाइट का प्रकाश जब गाय के गले में बधें हुए रेडियम बेल्ट पर उसका प्रकाश पड़ेगा तब राहगीर दूर से ही सतर्क होकर अपना बचाव कर सकते हैं। यह एक्सीडेंट से बचने में मिल का पत्थर साबित हो सकता है।



