Azamgarh news:फर्जी पहचान से गंभीर हरकत:विकास धरकार ने ‘विकास सिंह’ बनकर CM योगी की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की

विकास धरकर ने बनाई ‘विकास सिंह’ नाम की फर्जी ID, CM योगी की आपत्तिजनक फोटो वायरल

आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक और एडिटेड तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल करने के गंभीर मामले में आज़मगढ़ पुलिस ने त्वरित और सख़्त कार्रवाई की है।

फर्जी पहचान बनाकर पोस्ट की गई आपत्तिजनक फोटो

आरोपी की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोपालगंज निवासी विकास के रूप में हुई है, जो धारीकर जाति का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी असल पहचान छिपाने के उद्देश्य से ‘विकास सिंह’ नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाई थी और उसी के माध्यम से मुख्यमंत्री की एडिटेड एवं आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट की गई थी।
जाति छिपाकर बड़ी जाति का नाम इस्तेमाल करने की इस हरकत को पुलिस ने एक गंभीर भ्रामक गतिविधि माना है।

शिकायतकर्ता ने दिखाई सतर्कता, पुलिस ने दिखाई तत्परता

इस प्रकरण को सबसे पहले भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह ने संज्ञान में लिया। मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत एसपी आज़मगढ़ को ट्वीट कर शिकायत दर्ज कराई।सूरज सिंह की इस सतर्कता और नागरिक जिम्मेदारी की व्यापक सराहना की जा रही है, क्योंकि उनकी तत्परता के कारण ही मामला तुरंत सामने आया और पुलिस सक्रिय हुई।

एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश

एसपी के निर्देश पर कप्तानगंज थाने में आरोपी विकास के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर दी गई है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button