Azamgarh News: 14 नवम्बर, 2025 विश्व मधुमेह दिवस पर जिला अस्पताल में संगोष्ठी का आयोजन हुआ संपन्न

 

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद में विश्व मधुमेह दिवस (14 नवम्बर) के अवसर पर शुक्रवार को जिला चिकित्सालय परिसर में एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत एक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उमाशरण पांडेय ने की।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. पांडेय ने बताया कि 14 नवम्बर का दिन विश्वभर में मधुमेह की रोकथाम, पहचान और प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। इसी दिन इंसुलिन की खोज हुई थी, जिसने मधुमेह उपचार में नई दिशा दी और लाखों मरीजों को जीवनदान मिला।उन्होंने बताया कि मधुमेह एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में रक्त में शुगर का स्तर बढ़ जाता है। गलत खानपान, तनाव, शारीरिक निष्क्रियता, अनियमित दिनचर्या और आनुवांशिक कारण इसके प्रमुख कारण हैं। समय पर जांच, सही आहार, नियमित व्यायाम और चिकित्सक द्वारा दी गई दवाओं का पालन इस बीमारी से बचाव के प्रमुख उपाय हैं। एनसीडी नोडल डिप्टी सीएमओ डाॅ आलेन्द कुमार ने बताया कि एनसीडी कार्यक्रम के तहत जिले में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम, स्क्रीनिंग कैंप, परामर्श सत्र और आईईसी सामग्री के माध्यम से समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जनपद के सभी सरकारी चिकित्सालयों पर प्रेरित किया जा रहा है।जिला चिकित्सालय स्थित एनसीडी क्लिनिक के चिकित्सकडॉ. नवनीत गुप्ता ने कहा कि मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए सरल लेकिन प्रभावी आदतें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं जैसे सुबह–शाम टहलना, तला-भुना भोजन कम करना, धूम्रपान व शराब से दूरी, और नियमित ब्लड शुगर जांच। संगोष्ठी का संचालन प्रभारी प्रचार-प्रसार मनीष तिवारी ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं से आए प्रतिनिधि एनसीडी कोआर्डिनेटर दिलीप मौर्या सहित अन्य विभागीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं अस्पताल आए मधुमेह के रोगियों ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button