आजमगढ:विहिप ने गौशाला की सुरक्षा हेतु शिकायती पत्र सौपकर की मांग…
Azamgarh: VHP submitted a complaint letter demanding security for the cowshed...

आजमगढ़: विश्व हिंदू परिषद संघ गोरक्ष प्रांत द्वारा आज आजमगढ़ जनपद के जिला प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि विगत 3 नवंबर 2025 को परिषद संघ कार्यकर्ताओं के द्वारा जनपद के विकासखंड हरैया स्थित पिहार गौशाला एवं 8 नवंबर 2025 को अजमतगढ़ विकासखंड पारन कुंडा गौशाला का निरीक्षण किया गया जिसमें परिषद के कार्यकर्ताओं ने गौशाला में अनेकों कमियां पाई गयी जिसकी अबिलम्ब पूर्ति की मांग की गई, साथ ही जनपद अतरौलिया के गोरथानी में हुए गौकशी की घटना को लेकर निराश्रित गोवंश की हत्या व उसके कुछ ही दिन में दुधारू गायों की हत्या को लेकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।



