Azamgarh news :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
रौनापार थाना अंतर्गत वादिनी ने थाना स्थानीय पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त गुलशन पुत्र पप्पू ग्राम आराजी देवारा करखिया (सिंघीगढ़) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ दुष्कर्म किया गया। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 433/25 धारा 69,333 बीएनएस बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
आज शुक्रवार को उ0नि0 शिवम मिश्र मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त गुलशन पुत्र पप्पू ग्राम आराजी देवारा करखिया (सिंघीगढ़) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को उसके घर से समय करीब 10.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button