Azamgarh news:कुलपति ने कृषि महाविद्यालय का दौरा किया

Vice Chancellor visits Agriculture College

रानी की सराय/आजमगढ़।विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने आजमगढ़ के कोटवा स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया।
महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेन्द्र कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर कुलपति का स्वागत किया। उनके साथ विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ. राम बटुक सिंह भी मौजूद थे।
कुलपति ने महाविद्यालय की कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, छात्रावास की सुविधाओं और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षण व्यवस्था की सराहना की।
इस अवसर पर प्रभारी सह अधिष्ठाता डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. रेनू गंगवार, डॉ. टी. पांडियाराज, डॉ. विजय लक्ष्मी राय, डॉ. विमलेश कुमार, डॉ. आकांक्षा तिवारी, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. आलोक कुमार पांडे और डॉ. श्वेता पटेल सहित कई अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।
यह जानकारी महाविद्यालय की मीडिया प्रभारी डॉ. रेनू गंगवार द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button