Azamgarh news:100 बच्चो में बैग ,पेंसिल ,रबर आदि का हुआ वितरण नरसिंह
Bags, pencils, erasers etc. were distributed among 100 children. Narsingh

पवई । खण्ड शिक्षा क्षेत्र पवई के प्राइमरी विद्यालय एवं प्री प्राइमरी विद्यालय खेमीपुर में बाल दिवस के अवसर फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड शाहगंज के द्वारा 100 बच्चो में बैग , कापी पेंसिल ,रबर,और नास्ता आदि का हुआ वितरण किया गया । इस दौरान बच्चों के बीच बाल दिवस के अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री चाचा जवाहर नेहरू के त्याग और बलिदान के बारे में चर्चा किया गया । इस अवसर प्रधान सुनीता देबी , फ्यूजन फाइनेंस लिमिटेड शाहगंज के डिविजनल मैनेजर के अमित दुबे,एरिया मैनेजर प्रवेश दीक्षित, ब्रान्च मैनेजर आशुतोष यादव , व्यवस्थापक विपुल सिंह और प्रधानाध्यापक राकेश यादव के द्वारा 100 बच्चों में बैग , कापी पेंसिल ,रबर,और नास्ता आदि का हुआ वितरण किया गया । सामान पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे । बाल दिवस पर बच्चो और वक्ताओ ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चाचा जवाहरलाल नेहरू को याद किया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राकेश यादव,राम तालुक बिन्द, डॉ रंजीता सिंह,सुमन यादव,विद्या देवी ,सेवानिवृत्त शिक्षक जितेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित आदि लोग रहे ।



