Azamgarh News: बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने जगह जगह बाटी मिठाई और फोड़े पटाखे 

सगड़ी,आजमगढ़

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर बिहार में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपाइयों ने जगह-जगह एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मने खुशी वही पटाका छोड़कर जश्न मनाया और एक दूसरे को दी बधाई।जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम को सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट अजमतगढ़ जीयनपुर मालटारी सहित दर्जनों स्थानों पर बिहार में भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तो वहीं जगह-जगह पटाखा फोड़कर जश्नमनाया इस दौरान अजमतगढ़ में मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में,जीयनपुर में दिवाकर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर, पटाका फोड़कर खुशियां मनाई।इस अवसर पर मंडल अध्यक्षगण मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रेमभूषण सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, आशुतोष जायसवाल,बांके यादव,महावीर सिंह, हरिशंकर सिंह,सबले आलम,जय प्रकाश सिंह, नरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा आदि दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button