Jabalpur Murder:जबलपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या, राज्यपाल-मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले फैली सनसनी
A young man was stabbed to death in Jabalpur, sparking a sensation just before the visit of the Governor and Chief Minister.

मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में जब कुछ ही घंटे पहले राज्यपाल, सहित मुख्यमंत्री और उन मंत्री आ रहे हो, उस दौरान, एक युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। इस दौरान पुलिस अमला आरोपी की तलाश में जुटा रहा लेकिन, उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई, हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, क्योंकि उनकी निशानदेही तय कर ली गई है। पुलिस ने पता कर लिया है कि आखिरकार क्यों हत्या की गई है। घटना जबलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। जहां चार बदमाशों ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी।शुक्रवार की रात को हुई वारदात के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने वाले चारो आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हुए 19 वर्षीय युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मेडिकल अस्पताल रिफर कर दिया। देर रात घायल हुए युवक ने मेडिकल अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।मेडिकल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अंशु भार्गव(19 साल) निवासी पंजाब बैंक कॉलोनी थाना कोतवाली क्षेत्र का निवासी था। पड़ोस के ही रहने वाले हर्ष दुबे, दीपक मिश्रा, आर्यन दुबे, शिवम कोरी से पुरानी रंजिशचल रही थी। शुक्रवार की रात को जब अंशु घर के सामने घूम रहा था, तभी उस पर चाकू से हमला कर दिया। सीएसपी रितेश कुमार शिव ने बताया घटना में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए चारों आरोपियों की तलाश में जुट गई है पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



