Azamgarh News:25 सितम्बर को अम्बारी के जनता इण्टर कॉलेज में लगेगा वृहद रोजगार मेला*

आजमगढ़ बलरामपुर/ पटवध से बबलू राय
*25 सितम्बर को अम्बारी के जनता इण्टर कॉलेज में लगेगा वृहद रोजगार मेला*
आजमगढ़ 18 सितम्बर 2026//
सहायक निदेशक (सेवा0)/क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया हैं की सेवायोजन कार्यालय, आजमगढ़ के तत्वावधान में दिनांक 25 सितम्बर 2026 को जनता इण्टर कॉलेज, अम्बारी, जनपद आजमगढ़ में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
रोजगार मेले में जनपद के ऐसे बेरोजगार युवक-युवतियां, जिनकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक अथवा परास्नातक है तथा जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच है, प्रतिभाग कर सकते हैं।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 25 से 30 कम्पनियां प्रतिभाग कर रही हैं। इन कम्पनियों द्वारा अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता एवं पद के अनुसार लगभग ₹12,000 से ₹35,000 प्रतिमाह तक के वेतन पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर उपलब्ध विज्ञापित रिक्तियों का विवरण देखकर अपने पंजीकृत यूजर आईडी का प्रयोग करते हुए ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन कर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।



