Azamgarh News:राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हर्रा की चुंगी, आजमगढ़ में अप्रेंटिस मेले का हुआ आयोजन

आजमगढ़ बलरामपुर /पटवध से बबलू राय
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हर्रा की चुंगी, आजमगढ़ में दिनांक 18 सितम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया।
अप्रेंटिस मेले में जनपद आजमगढ़ की लगभग 17 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न प्रतिष्ठानों द्वारा कुल 83 रिक्तियों के सापेक्ष प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप में रखने हेतु सहमति प्रदान की गई।
मेले में लगभग 150 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 25 अभ्यर्थियों का कंपनियों द्वारा चयन किया गया।
मेले में प्रतिभाग करने वाले प्रमुख प्रतिष्ठानों में महादेव ऑटोसेल्स, राजवंश मोटर्स, फैंसी कार केयर, दिशा इंटरप्राइजेज, नलकूप खंड आजमगढ़, विनायक हॉस्पिटल, दीप मोटर्स, मारुति कार, काशीनाथ हीरो एजेंसी, अदीबा ऑटोमोबाइल्स, ग्लोबल हॉस्पिटल, राजेंद्र टोयोटा, जी.एल.ए. अलमीरा, नेशनल अलमीरा, पी.डब्ल्यू.डी. आजमगढ़ एवं अम्बेडकर डिपो आदि शामिल रहे।
चयनित अभ्यर्थियों को प्रधानाचार्य श्री दीपक कुमार यादव, श्री मारुति शरण शुक्ला, प्रबंधक मारुति कार केयर, श्री धनंजय गिरी, प्रबंधक महादेव ऑटोसेल्स तथा अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गईं।
अप्रेंटिस मेले के सफल संचालन में श्री संजीत बेरा, कार्यदेशक, तथा अनुदेशक श्री इन्द्रपति कुमार, श्री अरविन्द उपाध्याय एवं श्रीकान्त यादव द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।
मेले का उद्देश्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षित युवाओं को उद्योगों से जोड़ते हुए उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा।



