UP news:घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया दरोगा, एंटी करप्शन टीम में 70 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

Hardoi: Sub-inspector caught taking bribe of Rs 70,000, arrested red-handed by anti-corruption team

हरदोई। जनपद हरदोई में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार 2023 बैच के उपनिरीक्षक आकाश रोशवल को 70,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।सूत्रों के अनुसार उपनिरीक्षक आकाश रोशवल किसी मामले में कार्रवाई के एवज में शिकायतकर्ता से अवैध धनराशि की मांग कर रहे थे। शिकायत पर एंटी करप्शन संगठन ने सत्यापन के बाद जाल बिछाया और तय स्थान पर एसआई को रिश्वत लेते ही धर दबोचा।गिरफ्तारी के बाद टीम ने रकम बरामद कर ली है तथा संबंधित उपनिरीक्षक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।एंटी करप्शन टीम इस पूरे प्रकरण में और भी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button