Ballia News:शिक्षा से ही सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान संभव: एलबी शर्म

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

बलिया की क्रांतिकारी धरती पर एआईएमसीईए का एक दिवसीय मंडलीय अधिवेशन संपन्न, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर हुआ मंथन

बलिया। ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन (एआईएमसीईए), उत्तर प्रदेश, आजमगढ़ मंडल का एक दिवसीय मंडलीय अधिवेशन बलिया की क्रांतिकारी धरती पर उत्साह और गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अधिवेशन का मुख्य विषय “सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान में शिक्षा का योगदान” रहा। इस दौरान वक्ताओं ने शिक्षा को समाज के सर्वांगीण विकास और सामाजिक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम बताया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश अपर महासचिव एवं मंडल प्रभारी एलबी शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव उदय नारायण नंद ने तथागत भगवान बुद्ध के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद श्रेया ठाकुर ने बुद्ध वंदना प्रस्तुत की। मंडल एवं जनपद कार्यकारिणी की ओर से मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र और बैज लगाकर स्वागत किया गया। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुमन ठाकुर एवं जिला सचिव श्रीलता देवी ने मातृशक्तियों का बैज अलंकरण कर अभिनंदन किया।

स्वागत भाषण जिला सचिव गुलाबचंद नंद ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि एलबी शर्मा ने कहा कि आजादी के लगभग 80 वर्ष बाद भी नंद समाज विकास की मुख्यधारा में अपेक्षित स्थान हासिल नहीं कर सका है। एआईएमसीईए शिक्षा की अलख जगाकर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है। किसी भी समाज के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान में शिक्षा का योगदान किसी वरदान से कम नहीं है।

विशिष्ट अतिथि उदय नारायण नंद ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को सही और गलत के बीच अंतर समझने की क्षमता प्रदान करती है। समाज की प्रगति और जागरूकता के लिए शिक्षा का प्रसार बेहद जरूरी है।

अधिवेशन के दौरान जगदीश शर्मा ने अपनी गजल “कातिलों की बस्ती में हम अपना घर बना बैठे…” प्रस्तुत कर लोगों को गंभीर चिंतन की ओर प्रेरित किया। वहीं श्रेया ठाकुर ने “पढ़ा लिखा बबुआ कलमियै में जान बाय…” गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। सौरभ ठाकुर ने भी अपनी गीत प्रस्तुति से कार्यक्रम में समां बांध दिया।

सभा को चंद्रहास नंद, निर्मल ठाकुर एडवोकेट, कन्हैयालाल ठाकुर, डॉ. संतोष शर्मा, जगदीश शर्मा, जयशंकर ठाकुर, सौरभ ठाकुर सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ठाकुर नंद ने की, जबकि संचालन गुलाबचंद नंद ने किया।

इस अवसर पर आजमगढ़ से आलोक शर्मा, जगदीश शर्मा, संतोष शर्मा, दिनेश शर्मा तथा मऊ जनपद से शिक्षक अमला प्रसाद, रामप्रवेश ठाकुर, अनिरुद्ध शर्मा एवं कैलाश शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। अधिवेशन में शिक्षा के माध्यम से समाज को संगठित, जागरूक और सशक्त बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button