Azamgarh News: अवैध तमंचा लेकर घूम रहा व्यक्ति गिरफ्तार, असलहा-कारतूस बरामद

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के थाना बिलरियागंज पुलिस ने मंगलवार शाम गोरिया नहर पुलिया–जगजीवनपुर मार्ग से अवैध तमंचा लेकर घूम रहे मुस्तकीम पुत्र मुस्तफा (उम्र 42 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 01, अम्बेडकर नगर को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस मिला। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button