आजमगढ़ रोजगार मेला: विभिन्न कंपनियों ने युवाओं को दिया रोजगार का मौका

Azamgarh Employment Fair: Various companies gave employment opportunities to the youth

आजमगढ़ 21 नवम्बर:

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, हर्रा की चुंगी आजमगढ़ में आज वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सेवायोजन पोर्टल पर कुल 22 कम्पनियों ने रोजगार मेला में प्रतिभाग करने हेतु आवेदन किया था, जिसमें से 18 कम्पनियों जैसे वोन इण्डिया प्रा०लि०, सिस्का इलेक्ट्रिकल मेनेजमेन्ट, ब्राईट फ्यूचर, बी०आई०एस० सिक्योरिटीज इ०लि०, महादेव हनुमान विजय प्लेसमेन्ट सर्विसेज, डस्की इन्सटालिन ऐजुकेशन एण्ड ट्रेनिंग सर्विसेज, डिक्सन टेक्नोलाजीज इण्डिया प्र०लि०, एडुवान्टेज प्रा० लि०, आर्केटिक इण्डस्ट्रीज वाराणसी आदि ने प्रतिभाग किया और 685 से अधिक अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 360 अभ्यर्थियों का चयन किया।आज के आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा लोकसभा संयोजन डा० महेन्द्र पाण्डेय, सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय राममूर्ति, प्रधानाचार्य राजकीय आई०टी०आई० नागेन्द्र सिंह, कार्यदेशक रवीन्द्र कुमार यादव, राधेश्याम यादव, अवधेश कुमार, अनुदेशक एवं प्लेसमेन्ट प्रभारी फतेह बहादुर वर्मा, शैलेश कुमार यादव, सुशील कुमार राय, राजनरायन सिंह एवं समस्त कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button