Azamgarh news :प्रधानमंत्री के जनपद अयोध्या में प्रस्तावित कार्यक्रम (25.11.2025) के दृष्टिगत रूट डायवर्ट रहेगा

प्रधानमंत्री के जनपद अयोध्या में प्रस्तावित कार्यक्रम (25.11.2025) के दृष्टिगत रूट डायवर्ट रहेगा

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव को ध्यान में रखते हुए जनपद आज़मगढ़ से अम्बेडकर नगर होते हुए अयोध्या जाने वाले समस्त भारी वाहनों का प्रवेश अम्बेडकर नगर सीमा में प्रतिबंधित किया जाता है। जनपद से गुजरने वाले भारी वाहनों हेतु निम्न रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
1. सेहदा अण्डरपास – थाना कंधरापुर क्षेत्र
जनपद आज़मगढ़ से अम्बेडकरनगर की तरफ जाने वाले भारी वाहन सेहदा अण्डरपास, कंधरापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किए जाएंगे और वहीं से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करेंगे।
2. फूलवरिया – थाना अहरौला क्षेत्र
थाना अहरौला क्षेत्र से अम्बेडकरनगर की दिशा में जाने वाले भारी वाहन फूलवरिया से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होते हुए वैकल्पिक मार्ग से गंतव्य तक भेजे जाएंगे।
3. गदनपुर – थाना अतरौलिया क्षेत्र
थाना अतरौलिया क्षेत्र से किसी भी भारी वाहन का अम्बेडकर नगर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
अतरौलिया क्षेत्र से अम्बेडकर नगर की ओर जाने वाले वाहन गदनपुर–गोरखपुर पूर्वांचल लिंक मार्ग पर डायवर्ट कर अपनी दिशा में आगे बढ़ेंगे।
यह रूट डायवर्जन 25 नवम्बर 2025 को कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
यातायात पुलिस द्वारा सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त फोर्स, बैरिकेडिंग एवं मार्ग-निर्देशन की व्यवस्था की गई है। आमजन व वाहन चालकों से अनुरोध है कि निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें तथा पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button