Azamgarh News: शहीद भगवती प्रसाद सिंह को नमन,शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना अंतर्गत भारत–चीन युद्ध 1962 के अमर शहीद भगवती प्रसाद सिंह की वीर गाथा और बलिदान को याद करते हुए 21 नवंबर 2025 को उनके शहादत दिवस पर शहीद पार्क, मदियापार, अतरौलिया में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले महान वीर सपूत को स्मरण करते हुए कार्यक्रम भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संयोजन राजेंद्र सिंह ने किया, जबकि निवेदक सुदामा देवी, जो शहीद भगवती प्रसाद सिंह की पुत्री हैं, ने शहीद परिवार व ग्रामवासियों की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। शहीद परिवार के सदस्यों, ग्रामवासियों, समाजसेवियों व क्षेत्रीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। इस अवसर पर सीडब्ल्यूसी बेंच ऑफ मजिस्ट्रेट अखिलेश सिंह सहित अन्य अतिथियों ने शहीद भगवती प्रसाद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को नमन किया।कार्यक्रम के दौरान मंच से शहीद के जीवन, उनकी वीरता, देशभक्ति तथा भारत–चीन युद्ध के दौरान निभाई गई जिम्मेदारियों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों का सम्मान हर देशवासी का कर्तव्य है। उनके आदर्श और त्याग नई पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे। श्रद्धांजलि सभा के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें देशभक्ति गीत और देश के वीरों को समर्पित प्रस्तुतियों ने वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। लोगों ने खड़े होकर ताली बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
अंत में शहीद परिवार की ओर से सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया गया और कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button