Azamgarh news :व्यापक सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता के क्रम में जनपद में 10000 वाहनों पर रिफ्लेक्टर स्टिक लगाया गया

व्यापक सड़क सुरक्षा एवं जागरूकता के क्रम में जनपद में 10000 वाहनों पर रिफ्लेक्टर स्टिक लगाया गया

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिसके क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में जिले के कुल 25 थानों द्वारा रात्रिकालीन सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रिफ्लेक्टर टेप लगाने का विशेष अभियान संचालित किया गया।
अभियान के तहत जनपद में कुल 10,000 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए तथा वाहन चालकों को रात्रि के समय दृश्यता बढ़ाने, दुर्घटना की संभावनाओं को कम करने एवं यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया।
आजमगढ़ पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसे स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहा गया। जनपद पुलिस आगे भी यातायात सुधार एवं जनसुरक्षा हेतु ऐसे कार्यक्रम संचालित करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button