Jabalpur news:कुख्यात बदमाश और हत्या के आरोपी अमन चक्रवर्ती की गढ़ा पुलिस ने निकाली हेकड़ी,अमन चक्रवर्ती और उसके गुर्गों को पकड़कर पुलिस ने निकाला जुलूस

कुख्यात बदमाश और हत्या के आरोपी अमन चक्रवर्ती की गढ़ा पुलिस ने निकाली हेकड़ी,अमन चक्रवर्ती और उसके गुर्गों को पकड़कर पुलिस ने निकाला जुलुस 

जबलपुर के गढ़ा थाना इलाके के शक्ति नगर चौपाटी में खून खराबा कर चाइनीज़ का ठेला लगाने वाले दुकानदार को मौत के घाट उतारने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। गढ़ा पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले कुख्यात बदमाश अमन चक्रवर्ती और उसके साथी आकाश रजक को गिरफ्तार करने के साथ ही उनकी हेकड़ी भी निकाल दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला।पुलिस द्वारा निकाले गए इस जुलूस के दौरान दोनों ही कुख्यात आरोपी ‘अपराध करना पाप है पुलिस हमारे बाप है’ जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। दरअसल 7 दिसंबर की रात सेठीनगर इलाके का रहने वाला शातिर बदमाश अमन चक्रवर्ती अपने साथी आकाश रजक, नंदू उर्फ सागर तिवारी, रोहित झारिया, ताशु यादव और तीन अन्य नाबालिग किशोरों के साथ शक्ति नगर चौपाटी पहुंचा था, यहां पहुंचकर उन्होंने मोनू चक्रवर्ती के चाइनीज़ ठेले पर विवाद करना शुरू कर दिया और बाद जब बिगड़ी तो चाकू निकालकर मोनू चक्रवर्ती पर कई बार वार किया।

 

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button