Azamgarh news:गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चला सघन चेकिंग अभियान, 20 बिना नंबर प्लेट की बाइकें सीज
Azamgarh: Gambhirpur police station chief Akhilesh Kumar Singh led an intensive checking campaign, seizing 20 bikes without number plates.

आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को कानून-व्यवस्था और यातायात सुरक्षा को लेकर एक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस ने जगह-जगह वाहनों की जांच की।चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के तेज रफ्तार से फर्राटा भर रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस की सक्रियता को देखते हुए कई बाइक सवार शॉर्टकट रास्तों से बचने का प्रयास करते नजर आए, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने प्रभावी ढंग से अभियान को अंजाम दिया।थाना गंभीरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट की कुल 20 बाइकों को सीज किया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, वैध दस्तावेज साथ रखें और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें।क्षेत्र में इस सख्त लेकिन जनहितकारी कार्रवाई से आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था सुधारने और अनुशासन कायम करने के लिए थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की सक्रियता और नेतृत्व की सराहना की है।



