Azamgarh News: आग में गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध, जिला अस्पताल रेफर

अहरौला।

थाना अहरौला क्षेत्र अंतर्गत गन्ने के खेत में पेड़ी जलाते समय आग फैलने से एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गए। घटना उस समय हुई जब खेत की आग पड़ोसी के खेत में फैल गई और उसे बुझाने के प्रयास में वृद्ध आग की चपेट में आ गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागेंद्र राय पुत्र राम सम्हार राय (उम्र लगभग 76 वर्ष) अपने खेत में गन्ने की पेड़ी जला रहे थे। इसी दौरान आग पड़ोसी हरिकेश राय के लगभग दो बीघा गन्ने के खेत में फैल गई। आग बुझाने के प्रयास में नागेंद्र राय बुरी तरह झुलस गए।
घटना के बाद परिजनों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button