Azamgarh News: सरदार सेना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का केक काटकर मनाया जन्मदिन।

सगड़ी।
इंद्रेश राणा सगड़ी
सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कटा केक बंटी मिठाई सरदार सेना ने समारोह पूर्वक मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्म दिवस।

जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम को सरदार सेना के जिला अध्यक्ष विजय सिंह पटेल के नेतृत्व में लाटघाट बाजार में सरदार सेना के दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर केक काटकर सरदार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस सिंह पटेल का 42वां जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया इस दौरान उन्होंने जन्म दिवस के उपलक्ष में दर्जनों लोगों में मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया वहीं दर्जनों की संख्या में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर हैप्पी बर्थडे बोल कर और उनके चित्र पर केक खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और उनकी लंबी आयु की ईश्वर से कामना की वहीं एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी इस दौरान मुख्य रूप से विद्या सिंह पटेल संदीप सिंह पटेल श्रीनिवास सिंह पटेल साधू सिंह पटेल सहित दर्जनों कार्य कर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button