Azamgarh news :मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोपी डंडा सहित गिरफ्तार
मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोपी डंडा सहित गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सरायमीर पुलिस द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त डण्डा बरामद किया गया।
दिनांक 15.09.2026 को समय करीब 19.00 बजे वादी मुकदमा के भाई मो0 तारिक पुत्र अब्दुल कयूम, उम्र करीब 28 वर्ष, छित्तेपुर बाजार से रंगडीह-टेउखर के रास्ते अपने घर वापस आ रहे थे। ग्राम टेउखर राजभर बस्ती के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा चोरी/प्रेम-प्रसंग के संदेह में जवाहिर उर्फ विनोद, सचिन, सर्वेश, अप्पु, नितिन राजभर आदि एवं कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जान से मारने की नीयत से मारपीट की गयी, जिससे उनके सिर एवं शरीर पर गंभीर चोटें आयीं। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 238/26 धारा 109(1)/115(2)/3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
दिनांक 18.09.2026 को उ0नि0 नीरज गौड़ मय हमराह द्वारा वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इस दौरान ग्राम टेउखर स्थित अभियुक्त के घर पहुंचने पर अभियुक्त जवाहिर उर्फ विनोद राजभर पुत्र स्व0 हंसराज राजभर निवासी ग्राम टेउखर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 32 वर्ष घर पर मौजूद मिला। अभियुक्त को मुकदमा उपरोक्त में वांछित बताते हुए समय करीब 22.55 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।



