Azamgarh news :चेन स्नेचिंग करने वाला चैन को 60 हजार में बेचा 5240 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार 

चेन स्नेचिंग करने वाला चैन को 60 हजार में बेचा 5240 रूपये नकद के साथ गिरफ्तार 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव

थाना सरायमीर अंतर्गत संजरपुर बाजार में अस्पताल के पास एक महिला के गले से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चैन छीनकर भाग जाने के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 231/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

दिनांक 18.09.2026 को उ0नि0 अनुज कुमार द्विवेदी मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कोलपुर कुशहां नहर पुलिया के आगे लाहीडीह जाने वाले मार्ग से अभियुक्त अनूप यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव उर्फ जितेन्द्र यादव, निवासी कोटवा, थाना रानी की सराय, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 19 वर्ष को समय करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसने अपने साथी प्रिंस चौहान एवं चन्द्रेश यादव के साथ मिलकर दिनांक 09.09.2026 को संजरपुर बाजार में महिला के गले से चैन छीनी थी। उक्त चैन को एक राहगीर को ₹60,000 में बेच दिया था। प्राप्त धनराशि को तीनों ने आपस में बांट लिया था, जिसमें से अभियुक्त के हिस्से के ₹5,240 बरामद हुए। अभियुक्त द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी है।

अभियुक्त के साथी प्रिंस चौहान एवं चन्द्रेश यादव को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियुक्त अनूप यादव के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button