Mau news:घोसीकोतवालीपुलिस ने भिखारीपुर से चारकिलों से अधिक गांजे के साथ 18मुकदमे के आरोपी सक्रिय अपराधी को किया गिरफ्तार
Mau today news
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के ढाढाचवर गांव के हमीदपुर पुलिया के पास से कई जनपदों में अपराधिक गतिविधियों में लिप्त एवं गैंगस्टर में आरोपित अपराधी बृजेश कुमार उर्फ प्रिंस बांसफोर को सोमवार को 4.862किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। बृजेश बांसफोर का पूर्व में मधुबन थाना क्षेत्र में हाफ इनकाउंटर भी हुआ था।
एसपी इलामारनजी के निर्देश पर कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह अपने हमराहियों एसआई मदनगुप्ता, महबूब अली आदि के साथ क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर गस्त कर रहे थे। इस बीच मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की क्षेत्र के ढाढाचवर गांव के हमीदपुरपुलिया के पास एक युवक बैग में अवैध गांजा लेकर खड़ा है। इस पर कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह अपने हमराहियों एसआई मदनगुप्ता, महबूब अली एचसी विमलेश सिंह, आरक्षी अवनीश यादव आदि के साथ मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच कर जब युवक के पास पहुंचे तो वह पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। उसके पास से मिले बैग के बाबत पुछताछ करने पर उसने बताया कि उसमें पांच किलों के लगभग गांजा है। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह उसे हिरासत में लेकर कोतवाली लाकर गांजे की तौल कराया तो उसका वजन 4.862 किलों हुआ। पूछताछमें उसने बताया कि घोसी में 10मधुबन में 6तथा दोहरीघाट, मोहम्दाबाद गोहाना, सरायलखंसी में एक, एक तथा भीमपुरा बलिया में एक मुकदमे दर्ज है। कोतवाल प्रमेन्द्रकुमारसिंह ने बताया कि बृजेश कुमार बांसफोर पर जानकारी के अनुसार 18मुकदमे मऊ, बलिया में दर्ज है। घोसी कोतवाली पुलिस ने इसको कई बार जेल भेजने के साथ इस पर गैंगस्टर की कार्यवाही भी हुई है। मधुबन पुलिस ने पूर्व में मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है।



