Mau news:पीईटी परीक्षा-2026 को सकुशल संपन्न कराने हेतु सेंटर प्रभारी व रूट मैनेजरो को परीक्षा के नियमों को बताते हुए ……..प्रो0 कमलेश कुमार

जनपद मऊ में 14 परीक्षा केंद्रों पर छह पालियों में कुल 37,440 अभ्यर्थी होंगे शामिल, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी परीक्षा

ब्यूरो प्रमुख मऊ, अशोक श्रीवास्तव

MauNews:मऊ। घोसी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) दिनांक 2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कार्यदायी संस्था बी के जिला प्रबंधक प्रोफेसर कमलेश कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी जिसमें जनपद के सभी रूट मैनेजर व सेन्टर इंचार्ज मौजूद रहे।

बैठक में प्रोफेसर कमलेश कुमार ने कहा कि सभी सी आई इस बात की जाँच कर ले कि परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम व कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरे काम कर रहे है या नही । यदि किसी केंद्र पर कैमरे संचालित नहीं हैं, तो तत्काल संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के संज्ञान में लाकर उन्हें संचालित कराया जाए। परीक्षा से संबंधित समस्त गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न कराई जाएं। उन्होंने कहा कि परीक्षा ड्यूटी में अधिकृत कर्मियों को ही नियमानुसार मोबाइल फोन रखने की अनुमति होगी। साथ ही, अभ्यर्थियों के बैग आदि सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रोफेसर छविनाथ प्रसाद ने कहा कि सभी रूट मैनेजर इस बात का ध्यान रखेंगे कि निर्धारित समय पर कोषागार केन्द्र पर पहुंच कर परीक्षा सामग्री को प्राप्त करते हुए उसे केन्द्र पर समय पर उपलब्ध कराते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु तत्पर रहे। विदित हो कि पी ई टी परीक्षा2026 25अक्टूबर 30अक्टूबर व एक नवम्बर को दो पालियों आयोजित होगी सुबह 10 बजे से बारह बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 03 बजे से सायं 05 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा शासन की मंशा के रूप संपन्न होनी है जिसमें किसी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं है। इस दौरान प्रो0 आशुतोष कुमार त्रिपाठी, प्रो बाल मुकुंद , डाॅक्टर संजय कुमार राय, डॉक्टर पियूष रंजन सिंह सहित तमाम केन्द्र प्रभारी व रूट मैनेजर मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button