Mau news:घोसी में सड़क बनते ही कुछ दिन बाद ही धंसी इंटरलॉकिंग, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Mau today news

घोसी।मऊ। घोसी तहसील मुख्यालय स्थित सीओ कार्यालय के बगल से जाने वाली सड़क का लाखो रुपये की लागत से कराया गया निर्माण कार्य पूरा होते ही सवालों के घेरे में आ गया है। सड़क पर बिछाई गई इंटरलॉकिंग कुछ ही दिनों में धंसने लगी, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग गया है। नई सड़क के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अभी यह हाल है आगे क्या होगा।
इस संबंध में मोहल्ला निवासी भाजपा घोसी मण्डल अध्यक्ष नागेंद्र मद्धेशिया उर्फ जीतू ने तहसील दिवस के साथ अधिशासी अधिकारीघोसी अनिल कुमार को एक पत्रक सौंपकर निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने दिए पत्रक के माध्यम से मांग की है कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाए तथा दोषी ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए।
मदापुर समसपुर निवासी रामबचन , शिवकुमार , जमुना आदि ने बताया कि इस सड़क का निर्माण एक सप्ताह पूर्व ही में कराया गया था, इसके बावजूद इंटरलॉकिंग का धंसना कार्य की लापरवाही को दर्शाता है। इससे आवागमन में भी परेशानी हो रही है और भविष्य में बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।
इस विषय में ईओ अनिल कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यकता पड़ने पर सड़क की मरम्मत कराकर सुचारु आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button