MauNews:नवनिर्वाचितपदाधिकारी बार व बेंच में स्थापित करें सामंजस्य व युवा पीढ़ी को करें प्रोत्साहित : जिला जज

मऊ। घोसी ।सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गुरुवार को इल्डर कमेटी के चेयरमैन गुरु नारायण पांडेय ने अध्यक्ष व महामंत्री सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश संजय कुमार यादव ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए बार का हर पल मदद करने का भरोसा दिया। कहा कि बार व बेंच के बीच सामंजस्य स्थापित करना आवश्यक है। ताकि अधिवक्ताओं का सम्मान व वादकारियों के हित सुरक्षित रहे। कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में हमें युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। क्योंकि आने वाले दिनों में इन्ही के कंधों पर वादकारियों के न्याय दिलाने की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने भरोसा दिया कि युवाओं का यथा संभव सहयोग भी किया जाएगा।
नगरपालकाध्यक्ष अरशद जमाल ने नगर पालिका की तरफ से बार के संपूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। पूर्व एमएलसी व वरिष्ठ अधिवक्ता दयाराम पाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से अधिवक्ता हित में कार्य करते रहने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचितअध्यक्ष शमसुलहसन ने पूरे वर्ष अधिवक्ताओं के सहयोग व उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का भरोसा दिया तथा एक साथ मिल कर वादकारी हित में कार्य करने का आह्वान किया। महामंत्री लक्ष्मीकांत यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान में किसी प्रकार की आंच नहीं आएगी तथा बार हर पल उनके सुख-दुख में खड़ा मिलेगा। पूर्व अध्यक्ष दारोगा सिंह व महामंत्री अजय कुमार सिंह ने नाई कार्यकारिणी को पदभार सौंपते हुए उन्हें नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष शमसुल हसन, महामंत्री लक्ष्मीकांत यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केदारनाथ गोंड, साधारण उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह व जैनेंद्रमणि तिवारी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव पांडेय, कोषाध्यक्ष हुकुमचंद्र, संयुक्त मंत्री अरुण कुमार सिंह, आशीष कुमार श्रीवास्तव व मदन कुमार गौतम, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य महमूद अशरफ खान, मनोज कुमार, आनंद कुमार चतुर्वेदी, हरिनारायण यादव, विनोद कुमार सिंह, बृजेश कुमार राय। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अबुसाद, अशोक कुमार सूर्या, निशांत कुमार सिंह, गोविंद कन्नौजिया, सर्वेश प्रजापति, अमित कुमार सिंह ने पद एवं गोपनियता का शपथ लिया।
कार्यक्रम का संचालन पंडित अनिल कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश विजेश कुमार सिंह, दीपनारायण तिवारी, अजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्वमंत्रीबार हरिद्वार राय,जनार्दन यादव, राजीव वत्स, डा. कृष्ण प्रताप सिंह, नसेहा वसीम, प्रियंका शर्मा, प्रियंका आजाद, बार के पूर्व अध्यक्ष विरेंद्र बहादुर पाल, विनोद सिंह,डा. संजय सिंह, डा. नम्रता श्रीवास्तव, जेपी यादव, सूर्यनाथ यादव, मान सिंह यादव, फतेहबहादुर सिंह, राजेन्द्र राय, आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button