Azamgarh News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 118 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न
आजमगढ़ 27 जनवरी– समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में आज विकास खण्ड परिसर मोहम्मदपुर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें 10 विकास खण्डों के कुल 133 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था और कुल-118 जोड़े उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विनोद राजभर, मा0 जिलाध्यक्ष लालगंज ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी यह महत्वपूर्ण योजना है, अब किसी गरीब परिवार के पुत्री के हाथ धन के अभाव में पीले होने से नहीं रहेंगे। हमारी सरकार इस योजनान्तर्गत रूपये 100000.00 (रू0 एक लाख मात्र) व्यय करती है, जिसमें से रू- 60,000.00 विवाहोपरान्त कन्या के खाते में तथा रू- 25,000.00 के लगभग 26 सामान, जिसमें 05 साड़ी का सेट, प्रेसर कुकर, 08 किलो स्टेनलेस स्टील का डिनर सेट, सीलिग फैन, प्रेस, दो गद्दे, डबल बेड की चादर, 40 ग्राम चांदी की पायल, 10 ग्राम बिछिया आदि सामान सम्मलित हैं रू- 15,000.00 आयोजन पर व्यय किये जाते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, श्री विजय कुमार विश्वकर्मा ब्लाक प्रमुख मोहम्मदपुर सहित श्री तीजाराम, सदस्य उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति /जनजाति आयोग, श्री चन्दू सरोज क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा गोरखपुर परिक्षेत्र उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में श्री राजेश चचौधरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, आजमगढ़, श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव खण्ड विकास अधिकारी मोहम्मदपुर, श्री सुनील राय, श्री चन्द्रजीत मौर्य, श्री सुधांशु मिश्र एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण भी मौके पर उपस्थित रहे।



