Azamgarh News:सहकारिता को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित

आजमगढ़ बलरामपुर/पटवध से बबलू राय

सहकारिता को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित

पालीवाल गेस्ट हाउस में आजमगढ़, मऊ और बलिया के पदाधिकारियों का जुटान

आजमगढ़, 12 सितंबर। सहकार भारती, उत्तर प्रदेश की ओर से पालीवाल गेस्ट हाउस, हरबंशपुर में आयोजित दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का शनिवार को सहकार गीत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ। अभ्यास वर्ग में आजमगढ़, मऊ और बलिया समेत विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने सहकार भारती के गठन की आवश्यकता, संगठन के उद्देश्य और अभ्यास वर्ग की उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों दिन निर्धारित सभी सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेने तथा विषय विशेषज्ञों के अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ उठाने की अपील की।

अभ्यास वर्ग के प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने ‘सहकार भारती का संगठनात्मक ढांचा, कार्य पद्धति एवं कार्यकर्ता निर्माण’ विषय पर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। दूसरे सत्र में राष्ट्रीय सह-प्रमुख आईटी प्रकोष्ठ कृष्ण कुमार ओझा ने ‘प्रकोष्ठों की संगठनात्मक दक्षता से कार्यकर्ता निर्माण एवं आर्थिक उन्नयन’ विषय पर अपने विचार रखे।

तीसरे सत्र में प्रदेश सह-संगठन प्रमुख विजय कुमार पाण्डेय ने ‘संस्थाओं का प्रबंध एवं निर्वाचन’ विषय पर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद चौथे सत्र में गटशः बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर विचार-विमर्श किया।

विभाग प्रमुख राजेन्द्रनाथ पाठक ने स्वागत संबोधन में विभिन्न जिलों से पहुंचे अतिथियों, पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में प्रदेश संपर्क प्रमुख अशोक कुमार शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रमुख पैक्स प्रकोष्ठ बृजेश कुमार सिंह, डीसीएफ मऊ के चेयरमैन विजय नारायण शर्मा, निदेशक उत्तर प्रदेश चीनी मिल संघ रामआसरे राय, प्रदेश सह-प्रमुख उपभोक्ता प्रकोष्ठ शिवगोविंद सिंह, प्रदेश सह-प्रमुख विपणन बृजेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा आजमगढ़, मऊ और बलिया के अध्यक्ष, महामंत्री, संगठन प्रमुख, महिला प्रमुख, विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला प्रमुख तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी अभ्यास वर्ग में शामिल हुए। कार्यक्रम के विभिन्न सत्रों का संचालन दिनेश सिंह, बासुदेव यादव, बृजेश प्रसाद एवं सूर्य नारायण तिवारी ने किया।

इस अवसर पर अजय तिवारी, दिनेश कुमार सिंह, रेखा, कृष्ण कुमार ओझा, सर्वेश कुमार पाण्डेय, अशोक कुमार शुक्ला और शिवेंद्र प्रताप सिंह समेत संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button