Mau news:इंदारा किड़िहरापुर के बीच रेललाइन की क्लीप निकाल कर ट्रेन पलटने की साजिश। रेल ट्रैक से 71क्लिप निकाले

Mau today news

मऊ। घोसी। इंदारा किड़िहरापुर रेल मार्ग के बीच पुल संख्या 55औराईकला एवं पाही गांव के आस पास एक किलोमीटर के दायरे में अप रेल ट्रैक से बड़ी संख्या में क्लीप (इआरसी) को निकला कर शरारती तत्वों द्वारा ट्रेनों को डिरेल करने की कोशिश किया गया। दैवयोग से कोई बड़ी घटना नहीं हो सकी। घटना की जानकारी राहगीर द्वारा किड़िहरापुर स्टेशन के पास स्थिति गेट के गेटमैन को देने से हुई।
बुधवार की सुबह 9 बजे के लगभग एक राहगीर को पुल संख्या 55 औराई कला एवं पाही गांव के आस पास रेल ट्रैक से क्लिप निकली दिखी उसने पाया कि क्लिप आगे तक निकली है। उसने बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल किड़ीहरापुर घोसी मार्ग पर बने रेलगेट पर कार्यरत गेटमैन घटना से अवगत कराया। जिसपर गेटमैन ने किड़ीहरापुर स्टेशनमास्टर को दिया। जिसपर अधिकारियों को जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही मऊ स्थित रेल अधिकारियों हरकत में आगये। पीडब्लूआई अनिल प्रजापति टीम के साथ पहुंच कर ईआरसी क्लिप को बदलवाने में लग गए। इस बीच अपरेल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद रहा।वाराणसी डीआरएम आशीष जैन कीड़िहरापुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान जानकारी होने पर जांच का आदेश दिया। साथ ही रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी को छेड़छाड़ से बचाने के लिए बैरिकेटिंग करने के निर्देश दिए। वही आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह द्वारा इस सम्बन्ध में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले पकड़े जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button