Jabalpur news:आकांश हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार
Jabalpur News: Four accused in Akansh murder case arrested

आकांश हत्याकांड के चार आरोपियों को रांझी पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है, हालांकि वो दो हत्यारे जिन्होंने मृतक के सीने और पैर में चाकू मारकर मौत के घाट उतारा था, वो अभी भी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। घटना 8 फरवरी की रात करीब 11 बजे की जब आकांश की कार,बाइक सवार आरोपी से सीधे जा टकराई, जिसके बाद 8 लड़कों ने घेरकर आकांश की हत्या कर दी। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है घटना का मुख्य सूत्रधार शिवम बाजपेई, 29 वर्ष निवासी महात्मा गाँधी वार्ड निवाड़गंज है, जिसने कि गाली और मारपीट का बदला लेने के लिए अपने सात अन्य दोस्तों को फोन कर मौके पर बुलाया। रांझी पुलिस ने गुरुवार को जीरो डिग्री के पास से गिरफ्तार किया है। ये सभी हत्यारे शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। वारदात के बाद से सूनसान मकान में छिपे हुए थे।आधारताल निवासी फर्नीचर व्यावसायी आकांश 8 तारीख की रात को दोस्तों से मिलने के लिए गोकलपुर आया था। दुर्गा मंदिर के पास जब वह अपनी कार को मोड़ रहा था, तभी रांझी से शहर तरफ जा रहा बाइकसवार शिवम जा टकराया। घटना के बाद आकांश कार से उतरा,इस बीच उसके कुछ साथी भी आ गए, जिन्होंने शराब के नशे में धुत शिवम की जमकर पिटाई कर दी। जैसे-तैसे शिवम घटनास्थल से दूर हुआ और फिर उसने अपने दो साथियों को मौके पर बुलाया। पीछे-पीछे पांच और साथी आ गए, जिसके बाद 8 लोगों ने आकांश को घेरा, जिसके बाद छोटू और कमलेश ने तबाडतोड चाकू मारकर हत्या कर, मौके से फरार हो गए।घटना को एसपी सम्पत उपाध्याय ने गंभीरता से लिया, लिहाजा एएसपी जितेंद्र सिंह,सीएसपी सतीष साहू के नेतृत्व में थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी की टीम ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरें खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को मौके से घटना के कुछ सीसीटीवी वीडियो भी मिले। रांझी पुलिस ने सबसे पहले कार से टकराने वाली काले रंग की स्पेले मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 20 केएम 0511 के रजिस्ट्रर्ड वाहन संजय सिंह ठाकुर से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि बाइक शिवम बाजपेयी को बेचा था।पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने टीम के साथ विजय नगर जीरो डिग्री में दबिश देते हुये शिवम बाजपेयी और उसके तीन साथियों को पकड़ा। पूछताछ के दौरान शिवम ने बताया कि सुधीर चौधरी,अकिंत चौरसिया ,कमलेश महोबिया, सुमित चौधरी ,जय बेन, छोटू ठाकुर व एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या की थी। एडिशनल एसपी आयुष गुप्ता ने बताया गुरुवार को पुलिस ने शिवम के साथ सुधीर चौधरी को अमखेरा, अंकित चौरसिया को घमापुर व सुमित चौधरी को विजय नगर से अभिरक्षा मे लेकर थाना लाकर पूछताछ की गई।शिवम ने बताया कि 08.02.2025 को रात्रि 11.00 बजे गोकलपुर मे काले रंग की क्रेटा कार से एक्सीडेटं होने पर कार चालक एकांश साहू से विवाद हुआ, जिसके बाद फोन कर अपने साथी सुधीर चौधरी, अकिंत चौरसिया , कमलेश महोबिया, सुमित चौधरी,जय बेन ,छोटू ठाकुर व एक अन्य साथी को गोकलपुर बुलाया तथा सभी के साथ मिलकर कार चालक के साथ मारपीट की। कमलेश महोबिया व छोटू ठाकुर ने कार चालक पर चाकूओ से हमला कर चोटें पहुंचा दी तथा सभी मोटर साईकिलो पर बैठकर भाग गये।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



