Azamgarh news :साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराया वापस

साइबर फ्रॉड हुआ रुपया पुलिस ने पीड़ित के खाते में कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
गंभीरपुर थाना अंतर्गत रानीपुर राजमो निवासी अनूप सेठ पुत्र चंद्रेश सेठ, के एसबीआई बैंक खाते से गूगल पे के माध्यम से ₹9,999/- की धोखाधड़ी कर ली गई थी।
घटना की जानकारी होने पर आवेदक द्वारा तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत संख्या 33108240106341 पंजीकृत कराई गई।
रिफंड वापसी की कार्यवाही
थानाध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में साइबर टीम थाना गम्भीरपुर द्वारा प्राप्त शिकायत की तत्काल जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि आवेदक के गूगल पे के माध्यम से ₹9,999/- की धोखाधड़ी की गई है।
तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए—
संबंधित फ्रॉड खाते को चिन्हित किया गया।
धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि ₹9,999/- फ्रॉडस्टर के खाते में फ्रीज कराई गई।
नियमानुसार प्रक्रिया पूर्ण कर सम्पूर्ण धनराशि ₹9,999/- आवेदक के खाते में वापस कराई गई।
धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक द्वारा गम्भीरपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया
थाना गम्भीरपुर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें अथवा नजदीकी थाने में संपर्क करें, जिससे समय रहते धनराशि फ्रीज कराकर वापस कराई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button