Azamgarh news :निजामाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

निजामाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई सामाजिक विज्ञान की परीक्षा

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद आजमगढ़। निजामाबाद के कवि सम्राट श्री हरिऔध बालिका इंटर कॉलेज में तीसरे दिन हाईस्कूल का सामाजिक विज्ञान का पेपर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन कड़ी सुरक्षा निगरानी में हुई सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न हुई। कवि सम्राट श्री हरिऔध बालिका इंटर कालेज निजामाबाद में हाई स्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 225 बालक और 295 बालिकाओं को परीक्षा देना था।मगर 8 बालक और 17 बालिकाएं परीक्षा में अनुपस्थित रहे। कुल 520 में केवल 495 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया।25 छात्र अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में परीक्षाएं आयोजित की गईं। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी गई है। किसी भी प्रकार की नकल या अव्यवस्था की कोई सूचना नहीं मिली। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों के चेहरे खिले हुए थे। अधिकांश परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र को सरल बताया और कहा कि अधिकांश प्रश्न आसान थे, जिससे उन्होंने पूरा प्रश्नपत्र हल कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button