Azamgarh News: एन एस एस विशेष शिविर का समापन समारोह सम्पन्न

दीदारगंज -आजमगढ़
जनपद आजमगढ़ के पश्चिमांचल में स्थित ओमप्रकाश मिश्र स्मारक महाविद्यालय मोलनापुर अहमद बख्श फुलेश के ओमप्रकाश मिश्र कालेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन समारोह बड़े ही धूमधाम से हर्ष और उमंग के साथ साथ सम्पन्न हुआ।समापन कार्यक्रम का शुभारम्भ हंस वाहिनी ज्ञान दायिनी मां सरस्वती और आराध्य गणेश जी की प्रतिमा और स्व0ओमप्रकाश मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समक्ष दीप मुख्य अतिथि देवेन्द्र कुमार पाण्डेय विश्वविद्यालय समन्वयक के कराम्बुज द्वारा प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर समापन समारोह का आयोजन एन एस एस में भाग लेने वाले स्वयं सेवकों व स्वयं सेविकाओं द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि को प्राचार्य डॉ धीरेंद्र मिश्र ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य विनीत दुवा ,डा0कमाल अख्तर,डा0सतीस त्रिपाठी कार्यक्रम अधिकारी,डा0प्रतिमा सिंह, संतोष कुमार गुप्ता,नर्सिंग शिक्षक सरोज , अंजली पांडेय आदि उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button